Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Super-40' program to be launched for meritorious students from government schools

Rewari News: सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए शुरू होगा सुपर-40 कार्यक्रम

Fri, 20 Nov 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
'Super-40' program to be launched for meritorious students from government schools
रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मेडिकल और नॉन-मेडिकल क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 की तर्ज पर सुपर-40 कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की ओर से विशेष कोचिंग दी जाएगी। इसके साथ ही नियमित टेस्ट और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए जिले के नौ सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके बाद कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को विशेष कक्षाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नवंबर माह में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित स्कूलों के प्राचार्यों और भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व गणित के पीजीटी शिक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक में विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया, कक्षाओं की समय-सारणी, शिक्षकों की जिम्मेदारी, अध्ययन सामग्री और नियमित टेस्ट की योजना पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

क्या है सुपर-40 कार्यक्रम:

सुपर-40 कार्यक्रम सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए संचालित विशेष पहल है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों के माध्यम से निशुल्क या विशेष कोचिंग, अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और मार्गदर्शन दिया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को जेई, नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराकर प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के अवसर उपलब्ध कराना है। विद्यार्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाता है।


वर्जन:

सुपर-40 कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके तहत विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों के माध्यम से मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।

रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed