{"_id":"6660bad21abab131ec0706e7","slug":"sun-tormented-during-the-day-drizzle-in-the-evening-increased-humidity-rewari-news-c-198-1-rew1001-205246-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिन में धूप ने सताया, शाम को बूंदाबांदी से उमस बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिन में धूप ने सताया, शाम को बूंदाबांदी से उमस बढ़ी
Thu, 06 Jun 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दोपहर के समय लू चलने की वजह से सड़क पर नहीं दिख रही आवाजाही। संवाद
रेवाड़ी। जिले के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस किया गया था तो वहीं बुधवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार को दिन में लू भी चली। जिससे गर्मी का खूब एहसास हुआ।
शाम 6 बजे के बाद बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी 5 मिनट तक चली। इससे राहत नहीं मिली बल्कि उमस ओर बढ़ गई। फिलहाल आने वाले दिनों तक अभी गर्मी से राहत मिलने की किसी प्रकार की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है। मौसम को मुताबिक तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी
जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि गर्मी के मौसम में गर्म हवा और बढ़ते हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है, विशेषकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानी इलाज से बचाव बेहतर है। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसकी सभी को पालना करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखनी है।
विज्ञापन
गर्मी में लू से बचाव के लिए अपनाएं यह उपाय
डीसी राहुल हुड्डा ने आमजन से आह्वान किया कि वे सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और लू से बचें रहें। उन्होंने बताया कि गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें।