फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Suggestions will be taken from one crore people to make BJP's resolution letter

Rewari News: भाजपा का संकल्प पत्र बनाने के लिए एक करोड़ लोगों से लेंगे सुझाव

Sun, 03 Mar 2024 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Suggestions will be taken from one crore people to make BJP's resolution letter
रेवाड़ी। भाजपा पूरे देश में एक बड़ा अभियान चलाकर एक करोड़ लोगों से 2024 के लिए विशाल संकल्प पत्र तैयार कर रही है। भाजपा गुरुग्राम लोकसभा संकल्प पत्र कमेटी के सह प्रमुख डॉ. सतीश खोला ने बताया कि नमो एप व 9090902024 फोन नंबर के साथ तथा प्रत्येक विधानसभा में एक बड़ी एलईडी वैन से सुझाव लिए जाएंगे। मोदी की विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आधुनिक प्रणाली से यह कार्य योजना तैयार की है ताकि हर वर्ग के लोगों से इसमें हिस्सा ले सकें। शनिवार को रेवाड़ी विधानसभा के चुनाव कार्यालय पर इस योजना की शुरूआत की गई, जिसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। डॉ. सतीश खोला ने बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा में एक-एक वैन एलईडी पांच मार्च से पंद्रह मार्च तक रहेगी जो सभी मुख्य स्थान पर जाकर संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव एकत्रित करेगी। इसके लिए पार्टी ने अपने स्तर पर दर्जनों वॉलंटियर्स की भी जिम्मेदारी लगाई गई है। इसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग भाग से ले सकें और विकसित भारत के लिए संकल्प को जल्द पूरा करने के लिए एक अच्छा विजन डॉक्यूमेंट तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed