{"_id":"6a6e35d9f64c9148c40a8f78","slug":"substance-abuse-is-the-greatest-enemy-of-the-individual-the-family-and-society-jitendra-rewari-news-c-198-1-sroh1010-242880-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु : जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु : जितेंद्र
Sat, 01 Aug 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते टीम के सदस्य। स्त्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शनिवार को गांव डाबड़ी और भूरथल ठेठर में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
एएसआई जितेंद्र ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का सबसे बड़ा शत्रु है। युवाओं को इससे दूर रहकर शिक्षा, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को ओटीपी, पासवर्ड व अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी गई।
साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए भी प्रेरित किया गया।
टीम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना मानस हेल्पलाइन 1933, डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अभियान के अंत में ग्रामीणों ने नशा और साइबर अपराधों से दूर रहने का संकल्प लिया।