फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Style and review first in essay writing

Rewari News: निबंध लेखन में शैली और समीक्षा प्रथम

Mon, 02 Dec 2024 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Style and review first in essay writing
कोसली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ में खंडस्तरीय गीता महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नाहड़ खंड के 22 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली के प्राचार्य और क्लस्टर मुखिया दयानंद भारद्वाज प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुगोढ़ की सरपंच पूजा यादव, प्रवेश पंच, एसएमसी प्रधान धर्मेंद्र यादव, पूर्व एसएमसी प्रधान उमेद सिंह भी पहुंचे। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश शास्त्री और मिडिल इंचार्ज विजयलक्ष्मी के निर्देशन में संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दयानंद भारद्वाज ने भगवद्गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी गीता के ज्ञान से अपने मन और इंद्रियों पर आसानी से नियंत्रण कर पाते हैं। भगवद्गीता का अध्ययन पाठक के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रवक्ता अनिल कुमार ने मंच संचालन किया। प्रतियोगिता में हिंदी प्रवक्ता चंचल यादव, संस्कृत प्रवक्ता राजेश यादव, कोसली गर्ल्स स्कूल की इंचार्ज माया यादव, कला अध्यापक देशराज ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। गुगोढ़ स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय प्राचार्या ने प्रवक्ता चंचल यादव द्वारा की गई तैयारी को इसका श्रेय दिया।
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा

कनिष्ठ वर्ग की निबंध लेखन प्रतियोगिता में रावमावि गुगोढ़ की छात्रा शैली प्रथम, रावमावि लूखी की छात्रा सोनम द्वितीय और राउवि की छात्रा अलीशा तृतीय स्थान पर रही। सोनिया, पिंटू और नीरू ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। भाषण में रावमावि का छात्र शिवम प्रथम, रावमावि नाहड की छात्रा जीवाका द्वितीय और रावमावि गुड़ियानि की छात्रा राखी तृतीय स्थान पर रही। लीलोढ, लूला अहीर और भाकली ने सांत्वना पुरस्कार जीता। संवाद प्रतियोगिता में गुगोढ़ से हिना और पूर्वी प्रथम, रावमावि भाकली से कुमकुम, खुशी द्वितीय और रावमावि गुड़ियानि से हिमांशी, जिया तृतीय स्थान पर रही। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में गुगोढ़ से अंशिका प्रथम, रामावि सुर्खपुर से प्रिया द्वितीय और रावमावि भाकली से घनिष्ठा तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में रावमावि गुगोढ़ से कृष, स्वीटी और तनिष प्रथम, रावमावि भाकली से मोहिनी, गौरव, नंदिनी द्वितीय और रावमावि गुड़ियानि से मानसी, देव, अरमान तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में रावमावि गुगोढ़ से मयंक प्रथम, रावमावि गुडियानि से मोहित द्वितीय और रावमावि नाहड़ से अनीशा तृतीय स्थान पर रही। रावमावि लीलोढ़ के केशव और जखाला के पलक और कोहारड़ के प्रतीक ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 का परीक्षा परिणाम

निबंध लेखन में रावमावि गु गोढ़ से समीक्षा प्रथम, राकवमावि कोसली से शिल्पी द्वितीय और रावमावि गुड़ियानी से मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। लूखी, कोसली और नाहड़ ने सांत्वना पुरस्कार जीता। भाषण में रावमावि गुगोढ़ से अनुराधा प्रथम, रावमावि गुड़ियानी से अंकिता द्वितीय और रावमावि लीलोढ़ से यश तृतीय स्थान पर रहा। संवाद प्रतियोगिता में भी रावमावि गुगोढ़ से दिव्या और गुंजन प्रथम, राकवमावि से विराज, आरती द्वितीय और रावमावि कोसली से हिमांशु, सूरज तृतीय स्थान पर रहे। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में भी रावमावि गुगोढ़ से पूजा प्रथम, राउवि भूरथला से द्वितीय और रावमावि गुड़ियानी से झलक तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में रावमावि भाकली से साक्षी, प्रियंका, अफसाना प्रथम, रावमावि गुगोढ़ से यशदेव, तनुज, वंशदीप द्वितीय और रावमावि कोसली से प्रिया, सपना, प्रिया तृतीय स्थान पर रही। लीलोढ़ और गुड़ियानी ने सांत्वना पुरस्कार जीता। पेंटिंग में रावमावि गुगोढ़ से दिव्या प्रथम, रावमावि भाकली से दिशा द्वितीय और रावमावि गुड़ियानी से मानसी तृतीय स्थान पर रही। राकवमावि जुड्डी, सादत नगर और कोसली ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed