फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students will learn the intricacies of science by visiting Science City.

Rewari News: साइंस सिटी का दौरा कर विद्यार्थी सीखेंगे विज्ञान की बारीकियां

Wed, 26 Jun 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 26 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students will learn the intricacies of science by visiting Science City.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने बच्चों में वैज्ञानिक समझ विकसित करने के लिए एक्सपोजर विजिट का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को पंजाब के कपूरथला स्थित साइंस सिटी का तीन दिवसीय दौरा करवाया जाएगा। इसमें विद्यार्थी विज्ञान की बारीकियां सीखेंगे।
साइंस सिटी का दौरा कर विद्यार्थी विज्ञान के रहस्यों को समझेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही विभिन्न प्रगति के बारे में जागरूक करना है। साथ ही कामकाजी मॉडलों के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझना है।
विज्ञापन

विद्यार्थी विज्ञान का प्रयोग करेंगे, मॉडल बनाएंगे और प्रश्नोत्तरी में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद विद्यार्थियों को न केवल पुरस्कृत किया जाएगा बल्कि शैक्षणिक भ्रमण का अवसर भी प्राप्त होगा। एक्सपोजर विजिट के लिए विद्यालयों को 31 अगस्त तक विद्यार्थियों के नाम भेजने अनिवार्य हैं। एक्सपोजर विजिट के लिए प्रत्येक विद्यार्थी के माता-पिता की सहमति अनिवार्य है। संलग्न प्रोफार्मा में पांच छात्रों और एक शिक्षक के नाम आगे भेजने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपोजर विजिट अक्तूबर में आयोजित की जाएगी। कपूरथला में आयोजित होने वाली एक्सपोजर विजिट में 10वीं और 12वीं कक्षा के विज्ञान के उन्हीं छात्रों को को मौका दिया जाएगा जिनका दसवीं में 85 प्रतिशत अंक या इससे अधिक अंक हैं। इनका राजकीय स्कूल का छात्र होना जरूरी है। जिला शिक्षा अधिकारी योग्यता के आधार पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ के साथ छात्रों के साथ पांच नामों को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed