फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students will be able to apply for 5500 seats in various trades

Rewari News: विभिन्न ट्रेड की 5500 सीट के लिए विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन

Fri, 30 May 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to apply for 5500 seats in various trades
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के 23 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड की 5500 सीट के लिए विद्यार्थी 6 जून से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को दस्तावेज पूरे करने के निर्देश दिए हैं। हर बार आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन, फिटर व टर्नर ट्रेड में प्रवेश लेने की होड़ रहती है। दाखिले के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत है, उनमें 8वीं, 10वी 12वीं के प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक शामिल है।






राजकीय आईटीआई के प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि विद्यार्थी डोमिसाइल, जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज तैयार करवा लें, ताकि दाखिला लेते समय परेशानी न हो। आईटीआई में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 6 जून से 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed