{"_id":"68aa075616647f85860f6dfd","slug":"students-were-told-about-business-and-career-guidance-rewari-news-c-198-1-rew1001-224565-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छात्राओं को व्यवसाय एवं करियर गाइडेंस के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छात्राओं को व्यवसाय एवं करियर गाइडेंस के बारे में बताया
विज्ञापन
फोटो : 8राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में विद्यार्थियों को संबोधित करते वक्तगण। स्रोत :
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में उद्यमशीलता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सोनिया ने छात्राओं को व्यवसाय एवं कॅरिअर गाइडेंस के बारे में बताया और छात्राओं के माध्यम से उनके कॅरिअर एवं रुझान की पहचान का प्रयास किया।
अधिकांश छात्राओं ने अपना रुझान एंटरप्रेन्योरशिप की तरफ दिखाया। कॅरिअर की इस दिशा में जरूरी जानकारी देने के लिए उन्होंने काउंसिलिंग की सुविधा भी दी।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि ऐसे आयोजन से छात्राओं को अध्ययन के लिए प्रोत्साहित होने के बाद स्वरोजगार की अपार संभावनाएं मिल सकती हैं। इस वर्कशॉप में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचारों को साझा किया।
डॉ. भारती यादव ने बताया कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं को कॉलेज की भावना को बढ़ावा मिलता है और हम आशा करते हैं कि इस वर्कशॉप से प्रेरित होकर छात्राएं अपने विचारों को व्यवसायिक रूप दें। इस कार्यक्रम के मंच पर डॉ. सविता राठी, डॉ. नीलम, मोनिका, अमिता, कृष्णा व गीता सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।