फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were shown the live broadcast of the 'Yuva Udyami Chaupal'.

Rewari News: विद्यार्थियों को दिखाया युवा उद्यमी चौपाल का लाइव प्रसारण

Fri, 21 Aug 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Students were shown the live broadcast of the 'Yuva Udyami Chaupal'.
युवा उद्यमी चौपाल का लाइव देखते विद्यार्थी। स्त्रोत: कॉलेज
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज के उद्यमिता प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के युवा उद्यमी चौपाल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण शुक्रवार दोपहर 12 बजे कॉलेज के सेमिनार कक्ष में दिखाया। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। साथ ही युवा उद्यमिता से जुड़े विभिन्न अवसरों एवं संभावनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नए विचारों, नवाचार और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष रिपु दमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमिता प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. पारुल मित्तल तथा सदस्य शिक्षा, डॉ. रिचा शर्मा, महेंद्र सांभरिया और डॉ. दिनेश कुमार ने कार्यक्रम में व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed