{"_id":"68a3763ea8da9b0927007b04","slug":"students-were-motivated-to-stay-away-from-drugs-rewari-news-c-198-1-rew1001-224318-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
Tue, 19 Aug 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 16नशे के खिलाफ शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने सोमवार को राजकीय विद्यालय गढ़ी बोलनी, बगथला और खेड़ी मोतला में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
नशामुक्ति टीम ने तीन नशा पीड़ित लोगों की पहचान की। टीम ने पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग करवाकर रेवाड़ी डीएडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाया है। उसे इलाज के लिए प्रेरित किया है।
इस अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम द्वारा अब तक नशे से पीड़ित 98 लोगों की पहचान की है जो किसी न किसी प्रकार के नशे से पीड़ित है। इसके अलावा 26 नशा पीड़ितों का इलाज करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के इस अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।