फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were motivated to conserve water

Rewari News: जल संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Tue, 25 Mar 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 25 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students were motivated to conserve water
फोटो : 07 समारोह में नारे लेखन और आशु-भाषण प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में 22 और 24 मार्च को जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

प्रिंसिपल डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि ग्लेशियर प्रकृति के जल भंडार हैं। उनका पिघलना चेतावनी नहीं है यह तत्काल कार्रवाई का आह्वान है। जल संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई जिसमें विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन, जल संसाधनों और ग्लेशियरों के नुकसान के प्रभाव पर चर्चा की। नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जलल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. तन्वी एवं डॉ. राम स्वरुप के साथ डॉ. राधे शाम, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सोनम व डॉ. शरणजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed