फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students were given tips on how to protect themselves from online fraud.

Rewari News: छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए उपाय

Thu, 15 Jan 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students were given tips on how to protect themselves from online fraud.
फोटो: 29रेवाड़ी। ढ़ालियावास ​स्थित स्लम क्षेत्र का भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री व
रेवाड़ी। सेक्टर–18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढालियावास में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन की शुरुआत एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनी एवं डॉ. रेनू के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में “साइबर सिक्योरिटी” विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला थाना से एसएचओ सरिता अपने सहकर्मियों कौशल्या व कुलदीप के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहीं। एसएचओ सरिता ने बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेविकाओं को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया पर ठगी, ओटीपी साझा करने के नुकसान और डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने संदिग्ध लिंक, अनजान कॉल व मैसेज से सतर्क रहने तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा पर भी विस्तृत जानकारी दी गई और स्वयंसेविकाओं को जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयंसेविकाओं ने स्लम क्षेत्र का भ्रमण कर जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस सेवा कार्य के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए सेवा और मानवता का संदेश दिया। शाम के सत्र में साइबर सुरक्षा व सड़क सुरक्षा विषयों पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed