फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students viewed modern weapons at the exhibition.

Rewari News: प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने देखे आधुनिक हथियार

Fri, 30 Oct 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students viewed modern weapons at the exhibition.
पुलिस स्मृति दिवस मनाते विद्यार्थी। स्रोत : पुलिस - फोटो : 1
रेवाड़ी। पुलिस स्मृति एवं पुलिस झंडा दिवस की शृंखला में शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के 200 विद्यार्थियों ने आधुनिक हथियार देखे। विद्यार्थियों को हथियारों की खूबियां और उनकी मारक क्षमता के बारे में बताया गया। प्रदर्शनी में एलएमजी, एसएलआर 7.62 एमएम, 5.56 एमएम राइफल, इंसास, एके-47, 9 एमएम कार्बाइन, ग्लॉक पिस्टल, रिवॉल्वर, गैस गन, पंप एक्शन गन, एंटी राइट गन और 38 एमएम मल्टीसेल लॉन्चर सहित विभिन्न हथियार प्रदर्शित किए गए। पुलिस कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को इन हथियारों की विशेषताओं और उपयोग के बारे में जानकारी दी। शस्त्र प्रदर्शनी में लाइन अफसर एसआई विजय कुमार ने कहा कि देश की सुरक्षा में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों का योगदान अतुलनीय है। शहीद जवानों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं के साहस और समर्पण के कारण देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और नागरिक स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed