{"_id":"6a2d9a8341258a376502439b","slug":"students-should-shape-their-future-by-enrolling-in-hotel-management-prof-aditi-rewari-news-c-198-1-rew1001-240159-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मैनेजमेंट में प्रवेश लेकर संवारें भविष्य : प्रो. अदिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल मैनेजमेंट में प्रवेश लेकर संवारें भविष्य : प्रो. अदिति
Sat, 13 Jun 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से होटल मैनेजमेंट के दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. अदिति शर्मा ने बताया कि होटल एवं आतिथ्य उद्योग विश्व के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में से एक है, जहां प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन की लगातार मांग बनी रहती है। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को होटल संचालन, खाद्य उत्पादन, खाद्य एवं पेय सेवा, फ्रंट ऑफिस प्रबंधन, हाउसकीपिंग, पर्यटन प्रबंधन, आयोजन प्रबंधन तथा ग्राहक सेवा से संबंधित व्यावहारिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
विश्वविद्यालय ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 15 जून तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 20 जून 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं।