फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students should move ahead with hard work, discipline and dedication: DC

विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए : डीसी

Wed, 08 Apr 2026 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Students should move ahead with hard work, discipline and dedication: DC
जवाहर नवोदय विद्यालय में वार्षिक उत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : प्रशासन
बावल। नैचाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं और यहां के विद्यार्थी भविष्य में देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को डीसी ने सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। डीसी का स्वागत प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह और स्टाफ सदस्यों ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed