फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students said

Rewari News: विद्यार्थी बोले- कंप्यूटर साइंस का पेपर लंबा लेकिन आसान था

Thu, 12 Mar 2026 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Students said
हिंदू विद्यालय परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा बुधवार को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में करीब दो हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की गई, जबकि विद्यार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से ही शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

परीक्षा को निष्पक्ष और नकल रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। केंद्रों में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की गहन जांच की गई और तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक और ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने भी परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। कई छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था और पाठ्यक्रम के आधार पर ही तैयार किया गया था। प्रश्नपत्र में आसान से लेकर मध्यम कठिनाई स्तर तक के प्रश्न शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र में कंप्यूटर नेटवर्क क्या है, एलएएन, मैन और वैन के बीच अंतर जैसे प्रश्न पूछे गए थे। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी सवाल शामिल किए गए थे।
वहीं कुछ परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र थोड़ा लंबा जरूर था लेकिन जिन विद्यार्थियों ने नियमित पढ़ाई की थी, उनके लिए इसे हल करना ज्यादा कठिन नहीं रहा। कुछ विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को अपेक्षाकृत थोड़ा कठिन भी बताया।
--------------


आगे ये होगी परीक्षा :
वीरवार को 10वीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 12वीं कक्षा की एग्रीकल्चर व फिलॉसफी विषय की परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक संपन्न होंगी।


-------------
वर्जन:
कक्षा 12वीं की कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा बुधवार को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।

-रतन सिंह, बोर्ड अधीक्षक, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed