{"_id":"67fab057677487f453079e23","slug":"students-learn-practical-aspects-of-business-through-industrial-visit-prof-dilbagh-singh-rewari-news-c-198-1-rew1001-217862-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी व्यवसाय के व्यवहारिक पहलुओं को सीखें : प्रो. दिलबाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी व्यवसाय के व्यवहारिक पहलुओं को सीखें : प्रो. दिलबाग
विज्ञापन
फोटो: 21रेवाड़ी। आईजीयू में धारूहेड़ा के लिए एक औद्योगिक भ्रमण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवान
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग के मैनेजमेंट क्लब द्वारा अमूल डेयरी प्लांट, धारूहेड़ा के लिए एक औद्योगिक भ्रमण किया गया।
यात्रा को कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत शैक्षिक औद्योगिक संबंध को बढ़ावा देने पर बल दिया गया है और विद्यार्थी इस तरह की यात्रा से व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन विद्यार्थियों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगा। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. समृद्धि ने बताया कि औद्योगिक यात्रा एमबीए प्रोग्राम का हिस्सा है व इस तरह की यात्रा विद्यार्थियों को बिज़नेस के बारे में जानकारी प्रदान करती है। इस यात्रा में फैकल्टी इंचार्ज सहायक प्रोफेसर सुशांत यादव व शोधार्थी पूजा यादव रहे।
इस यात्रा में एमबीए फाइनल ईयर के 35 विद्यार्थी शामिल रहे, इस यात्रा में विद्यार्थियों ने अमूल प्लांट में बनने वाले विभिन्न उत्पादों के बारे में बता अमूल की विकास यात्रा के बारे में जाना।