फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student Priya Kaushik selected for STIPAC

Rewari News: छात्रा प्रिया कौशिक का एसटीआईपीएसी के लिए चयन

Thu, 07 Aug 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Student Priya Kaushik selected for STIPAC
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की एमएससी भौतिकी विभाग द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया कौशिक ने राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि की है। प्रिया का चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित आईजीसीएआर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी इंटर्नशिप कार्यक्रम में हुआ था। इस ग्रीष्मकालीन अनुसंधान कार्यक्रम के लिए देशभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से केवल 35 भौतिकी के छात्रों का चयन किया गया। हरियाणा राज्य से अकेली सफल प्रतिभागी प्रिया कौशिक रहीं, जो विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह प्रशिक्षण 26 मई से 9 जुलाई 2025 तक तमिलनाडु स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र, कल्पक्कम में आयोजित किया गया। इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र देश के प्रमुख वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों में गिना जाता है। प्रिया ने प्रशिक्षण के दौरान थर्मोग्राफी तकनीकों की सहायता से धातुओं की तापीय विसरणता का अध्ययन विषय पर परियोजना कार्य किया। उनके इस कार्य को संस्थान के वैज्ञानिकों ने सराहा और अत्यधिक सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed