फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student Muskaan honored in talent award ceremony

Rewari News: प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रा मुस्कान को किया सम्मानित

Tue, 12 Mar 2024 12:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:18 PM IST
विज्ञापन
Student Muskaan honored in talent award ceremony
रेवाड़ी। राजकीय उच्च विद्यालय बास बटोड़ी (खोल) में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्याध्यापक प्रशांत यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एनएमएमएस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रा मुस्कान पुत्री ओमप्रकाश को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा मुस्कान ने एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप मे उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक हजार रुपए प्रति माह चार वर्ष तक मिलते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगो के लिए काफी मददगार साबित होता है। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ तथा एसएमसी सदस्यों द्वारा फूलमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष रोशनी देवी, गणित अध्यापक रामनिवास, अंग्रेजी अध्यापक संजय कुमार, हिंदी अध्यापिका मंजू देवी, सामाजिक अध्ययन अध्यापक मनोज बत्रा, संस्कृत अध्यापक शिव कुमार, पीटीआई सुजाता देवी, लिपिक श्योपाल , मनोज कुमार ने छात्रा को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed