फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student Katyayani tops in classical solo dance

Rewari News: शास्त्रीय एकल नृत्य में छात्रा कात्यायनी अव्वल

Wed, 29 Oct 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Student Katyayani tops in classical solo dance
फोटो: 30रेवाड़ी। बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव में देशभक्ति समूह गीत में भाग लेते प्रतिभागी।
रेवाड़ी। बाल भवन में जिला बाल कल्याण परिषद रेवाड़ी की ओर से चल रहे बाल महोत्सव में शास्त्रीय एकल नृत्य में कात्यायनी कलिदिंदी ने बाजी मारी। नौवे दिन शास्त्रीय एकल नृत्य (चतुर्थ वर्ग) व देशभक्ति समूह गीत (तृतीय वर्ग) प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इनमें 32 स्कूलों के 144 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता परिणामों में शास्त्रीय एकल नृत्य में कात्यायनी कलिदिंदी (राज इंटरनेशनल स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देशभक्ति समूह गीत में राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी की टीम प्रथम, आरपीएस पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी दूसरे व धारूहेड़ा की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ रोहतक मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त एवं परिषद प्रधान अभिषेक मीणा ने की जबकि आयोजन हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ के तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अनिल मलिक के साथ श्रुति शर्मा (चेयरपर्सन, बाल कल्याण समिति), नीतू चौधरी, बलजीत यादव, सत्यव्रत यादव, दीपा भारद्वाज, शशि जुनेजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने जानकारी दी कि 13 से 30 अक्तूबर तक विभिन्न वर्गों में कुल 42 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
जिलास्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और विजेताओं को 14 नवंबर बाल दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि अनिल मलिक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। निर्णायक मंडल में श्रीपति शेखावत, अजय कुमार शर्मा, मनोज कुमार, ब्रह्मा, नीलम, विनीता, संगीता, नवीन, मदन डागर व सुधीर शामिल रहे। मंच संचालन सुधीर यादव ने किया।



प्रतियोगिताओं के परिणाम
शास्त्रीय एकल नृत्य (चतुर्थ वर्ग) में राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी की कात्यायनी कलिंदिदी ने प्रथम, सतयुग संगीत कलां केंद्र की मान्या मुखिजा ने द्वितीय, आरपीएस पब्लिक स्कूल, धारुहेड़ा की सुहानी मिश्री एवं आरपीएस पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी की हर्षदा सिंह ने तृतीय, यूरो इंटरनेशनल, रेवाड़ी की रुद्रा प्रिया, आरपीएस पब्लिक स्कूल, कोसली की ईशा, नव ज्योति पब्लिक स्कूल, पीथड़ावास की दिव्या, विमल हरिदेय कान्वेंट स्कूल, रेवाड़ी की अनुप्रिया ने सांत्वना पुरुष्कार प्राप्त किया। देशभक्ति समूह गीत (तृतीय वर्ग) में राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी की मानवी भारद्वाज की टीम ने प्रथम, आरपीएस पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी के रेयांश यादव की टीम द्वितिय, आरपीएस पब्लिक स्कूल, धारुहेड़ा के सुमित तिवारी की टीम ने तृतीय और आरडीएस पब्लिक स्कूल, धारुहेड़ा की वंशिका शर्मा, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी की यशवी की टीम, कैनाल वैली पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी की भविका की टीम, आरपीएस पब्लिक स्कूल, कोसली की तनिशा की टीम एवं सैनी पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी की दिव्यान्शी की टीम ने सांत्वना पुरुष्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed