फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   studenet poltices

प्रदेश में छात्र संघ चुनाव जल्द

Sat, 15 Feb 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
studenet poltices
रेवाड़ी में अखिल भारती विद्यार्थी परिषद की प्रांतीय कार्यकारी परिषद की बैठक में मौजूद राष्ट्री? - फोटो : Rewari
प्रदेश में छात्र संघ चुनाव जल्द होंगे, इसके लिए प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने सहमति जताई है। यह जानकारी शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय छात्रा प्रमुख ममता यादव ने दी। इस दो दिवसीय बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से 100 से अधिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद हरियाणा प्रांत की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान अमर उजाला से बातचीत में राष्ट्रीय छात्रा प्रमुख ममता यादव ने कहा कि 20 दिन पहले ही प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष रुप से कराने की मांग शिक्षा मंत्री से की गई थी। इसके बाद परिषद के नेताओं का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिला था। जिसके बाद उन्हाेंने प्रत्यक्ष चुनाव कराने पर सहमति जताई थी। ऐसे में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को चुनावों की तैयारियों का मसौदा तैयार किया जाएगा। रविवार को आयोजित होने वाले पहले दो सत्र में चुनाव व उच्च शिक्षा में सुधार पर मंथन होना है। इसके बाद बीते साल किए गए कार्य व आने वाले दिनों में संगठनों को मजबूत करने से लेकर अन्य मसलों पर चर्चा होनी है।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, एबीवीपी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र धीमान, प्रदेश मंत्री सुमित जागलान, प्रांत संगठन मंत्री श्याम सिंह रजावत के अलावा अन्य प्रदेश स्तर के छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed