फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Striking workers chased by the police, 40 injured

हड़ताली कर्मचारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 40 चोटिल

Sun, 01 Jun 2014 01:06 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Sun, 01 Jun 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन

बावल औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में श्रमिक अशांति कम होने का नाम नहीं ले रही है। अहरेस्टी कंपनी में पिछले तीन दिन से चल रही कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल का विवाद शनिवार शाम को उस समय गहरा गया जब पुलिस के कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर बैठे हड़ताली कर्मचारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में करीब 40 कर्मचारियों को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन


अहरेस्टी कंपनी में मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों में पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को कंपनी के कर्मचारियों ने उपायुक्त सीजी रजनी कांथन को ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शनिवार को विवाद उस समय गहरा गया जब प्रात: गेट पर यूनियन का झंडा लगा दिया गया और टूल डाउन पर चल रहे कर्मचारी धरने पर बैठ गए। आरोप है कि शाम के समय लगभग एक सौ पुलिस कर्मचारी पूरे दलबल के साथ कसौला थाना प्रभारी विकास कौशिक के साथ कंपनी के बाहर पहुंचे। पुलिस ने कंपनी के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों को वहां से हटने को कहा, लेकिन कर्मचारियों ने धरने से उठने की बात को लेकर साफ मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी कर्मचारियों को खदेड़ने के लिए वहां बैठे कर्मचारियों पर पुलिस ने हलका बल प्रयोग किया, जिसके कारण कई कर्मचारियों को चोट आई है। पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने चार कर्मचारियों की काफी बेरहमी से पिटाई की है, जिनमें शामिल प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, भूप सिंह व संदीप, सुनील, पिंटू, दीपक को अधिक चोटें आई है। कंपनी कर्मचारी यूनियन के प्रधान अजय कुमार ने कहा कि वह अपने स्तर पर घायल कर्मचारियों का उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दोनों तरफ से बनने लगी रणनीति
हल्के लाठीचार्ज में घायल हुए श्रमिकों के विरोध में श्रमिकों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कंपनी के कर्मचारियों के समर्थन में अन्य कंपनियों की कर्मचारी यूनियन के सदस्य भी पहुंचने शुरु हो गए हैं। श्रमिकों द्वारा आगे की रणनीति बनाई जा रही है। वहीं कंपनी प्रबंधन के अलावा प्रशासन के आला अधिकारी भी आगे की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल समझौते के आसार कम नजर आ रहे हैं। घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद जिला श्रम अधिकारी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

- बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं
कंपनी प्रबंधकों और श्रमिकों के बीच सुलह के लिए बातचीत जारी है। जल्द ही समझौता करा दिया जाएगा। श्रमिकों पर लाठीचार्ज जैसी कोई बात नहीं है। स्थिति कुछ तनावपूर्ण जरूर हुई थी।

 -हवासिंह, श्रम अधिकारी, रेवाड़ी।
------------
लाठीचार्ज जैसी कोई बात नहीं है। स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते पुलिस बल मौके पर है। पुलिस बल पहुंचने से पहले अगर किसी प्रकार का झगड़ा हुआ हो तो, अलग बात है। हमारे पास किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
- ताहिर हुसैन, डीएसपी सिटी रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed