{"_id":"632cbcb3917fa8337469556e","slug":"strict-action-should-be-taken-against-illegal-miners-dc-rewari-news-rtk6588172155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : डीसी
विज्ञापन
वीसी कक्ष में खनन व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी अशोक गर्ग। संवाद
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की नियमों का पालन करते हुए पर्यावरण सुरक्षा पहलू के साथ ही अवैध खनन करने वालों पर संबंधित विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी रूप से निर्धारित नियमों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात डीसी अशोक कुमार गर्ग खनन विभाग व पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिला में अवैध खनन को लेकर लगातार निगरानी की जाए। जिला में अवैध माईनिंग को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया हुआ है और अवैध माईनिंग करने वालों पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अवैध रूप से की जाने वाली खनन पर प्रशासन पूरी तरह से सजगता बरत रहा है।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों को हर पहलू पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिला में ग्राम स्तर पर सभी पटवारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि जब भी किसी गांव में मिट्टी उठाई जाती है तो वे तुरंत इस की रिपोर्ट दें। रिपोर्ट के आधार पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि पुलिस व प्रशासन की ओर से अवैध माईनिंग के मामलों में यदि कोई मामला संज्ञान में आता है तो नियमों की अवहेलना करने वालों को नोटिस जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अवैध खनन के मामले में उठाए गए मिट्टी का आंकलन भी करवाया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि इसके कारण पर्यावरण को कितना नुकसान हुआ है और सरकार को कितना राजस्व मिल सकता था। उन्होंने खनन विभाग और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन के मामल में संलिप्त लोगों के साथ साथ वाहनों व अन्य उपकरणों को भी जब्त किया जाए और एफआईआर दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान एसपी राजेश कुमार, एडीसी स्वप्निल रवीन्द्र पाटिल, डीएसपी हंसराज, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, खनन अधिकारी डॉ.राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।