फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Street lights were installed on the flyover a year ago, but NHAI forgot to light them up

Rewari News: फ्लाईओवर पर एक साल पहले लगी थी स्ट्रीट लाइट, रोशन करना भूला एनएचएआई

Sun, 27 Oct 2024 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Street lights were installed on the flyover a year ago, but NHAI forgot to light them up
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाउसिंग बोर्ड के समीप बने फ्लाईओवर पर लगभग एक वर्ष पहले लगी लाइट का आज तक बिजली कनेक्शन नहीं किया गया है। इस कारण पुल पर रात को अंधेरा छाया रहता है। ओवरब्रिज पर अंधेरा रहने से सड़क दुर्घटना होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन

हाईवे होने की वजह से यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में छोटे से बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में रात के समय काफी डर भी बना रहता है। ठंड की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में रात के समय ओवरब्रिज से गुजरना काफी मुश्किल हो जाएगा। लाइट चालू होना हाईवे पर काफी जरूरी होता है। जो भी वाहन यहां से गुजरते हैं, उनकी स्पीड काफी ज्यादा होती है। ओवरब्रिज का उद्घाटन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ष 2014 में किया था। करीब दस वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक पुल नेशनल हाईवे नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया की उदासीनता के कारण रोशन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


लोगों ने जताई नाराजगी, लाइट चालू करवाने की मांग

धारूहेड़ा निवासी अश्वनी कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार व विनोद कुमार आदि ने बताया कि करोड़ों की लागत से बने ओवरब्रिज पर लाइट का एक वर्ष बाद भी कनेक्शन तक नहीं किया गया है। इतना समय बीतने के बाद भी पुल से जुड़े अधिकारी स्ट्रीट लाइट को चालू कराने का काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज की ऊंचाई पर वाहनों का वैसे ही नियंत्रण होना मुश्किल होता है। अगर अंधेरा हो तो स्थिति और भयानक बन जाती है। अंधेरे में वाहनों का नियंत्रण मुश्किल हो जाता है और दुर्घटना होने का भय बना रहता है। ब्रिज पर दोनों तरफ मिलाकर सैकड़ों स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं, जो सभी बंद है। कस्बे के लोगों ने ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइट को चालू करवाने की मांग की है।


वर्जन:-

हाईवे पर लगाई गई स्ट्रीट लाइट का काम जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

-योगेश तिलक, प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed