{"_id":"669976dd2c01b4999a03ffd4","slug":"stopped-the-bus-and-beat-the-conductor-and-driver-with-sticks-rewari-news-c-198-1-rew1001-206978-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बस रोक कर कंडक्टर और चालक को लाठी डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बस रोक कर कंडक्टर और चालक को लाठी डंडों से पीटा
Fri, 19 Jul 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। सवारी उठाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने बस रोक कर ड्राइवर और कंडक्टर पर लाठी डंडों से पीटा।
पुलिस को दी शिकायत में गुरुग्राम के गांव पुखरपुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह बस का कंडक्टर है। बस राजेश कुमार की है जिसका चालक इंद्रजीत है। बताया कि उनकी बस धारूहेड़ा से गुरुग्राम के लिए चलती है। बुधवार को वह बस को लेकर इफ्को मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे थे। तभी धर्मपाल हंस की बस बिना नंबर के 4 मिनट पहले चली थी। उस बस पर प्रदीप कंडक्टर व शमशेर चालक था। दोनों ने मानेसर से उनकी बस का टाइम गड़बड़ा दिया। दोनों धमकी देने लगे और कहा कि तुम्हारा टाइम हम आगे भी इसी प्रकार गड़बड़ करते रहेंगे। कृष्ण कुमार का आरोप है कि उसके बाद उनकी बस बेस्टेक के पास पेट्रोल पंप के नजदीक एक बलेनो कार ने रुकवा ली। तभी 5 से 6 युवक लाठी डंडे लेकर पहुंचे और गाड़ी में घुसकर मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों ड्राइवर और कंडक्टर को गंभीर चोटें भी आई हैं। मौके पर डायल 112 पर फोन भी किया गया। उसके बाद इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद व अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।