फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Stolen jewelery and money by entering the house, case registered

Rewari News: घर में घुसकर आभूषण और रुपये चुराए, केस दर्ज

Wed, 11 Oct 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 11 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Stolen jewelery and money by entering the house, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के गांव डाबड़ी में निजी कंपनी के कर्मचारी के घर में घुसकर चोर लाखों के आभूषण और 25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वारदात के समय पीड़ित परिवार अपनी मां से मिलने राजस्थान गया था। सदर थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव डाबड़ी निवासी रवि ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनकी मां पिछले एक महीने से राजस्थान के जिला झुंझुनू स्थित सूरजगढ़ में किसी काम से गई हुई थीं। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी भी मां की सहायता करने के लिए सूरजगढ़ चली गईं। मंगलवार को वह भी अपने मकान पर ताला लगाकर मां के पास सूरजगढ़ चले गए। बुधवार की दोपहर जब वह अपने घर पर वापस आए तो मकान का ताला खुला हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था और संदूक का लॉक भी टूटा मिला। संदूक की जांच की तो उसमें रखी एक 1 सोने की चेन, 4 सोने की अगूंठी, एक सोने के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पायल व 25 हजार रुपये की नकदी गायब मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed