{"_id":"65dce9e0ff1f93b3c6053922","slug":"sterilization-facility-started-in-civil-hospital-kosli-rewari-news-c-198-1-rew1001-201321-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नागरिक अस्पताल कोसली में नसबंदी की सुविधा का हुआ आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नागरिक अस्पताल कोसली में नसबंदी की सुविधा का हुआ आरंभ
विज्ञापन
कोसली। कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में आमजन की सुविधा के लिए नसबंदी की सुविधा सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व परिवार कल्याण योजना अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के प्रयास से शुरू हुई। आज इस सुविधा का शुभारंभ तालाब एवं जल प्रबंधन प्राधिकरण सदस्य रमेश शर्मा ने रिबन काटकर विधिवत रूप से किया, साथ ही कहा कि नसबंदी में नलबंदी के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए तथा आमजन सुविधा के लिए अब आस पास क्षेत्रों के लोगों को नलबंदी व नसबंदी के लिए जिला हेडक्वार्टर ना जाकर यह सुविधा नागरिक अस्पताल कोसली में ही मिलने आरंभ हो गई है, आज पहले दिन ही चार लोगों ने अपना ऑपरेशन करवाया।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयपाल ने बताया कि नसबंदी में नलबंदी की सुविधा नागरिक अस्पताल कोसली में सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को रहेगी। इस अवसर पर विशेष रूप से कोसली सरपंच पूर्व शिक्षक रामकिशन व अस्पताल के स्टाफ उपस्थित रहे।