फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   State level awards will be given to women for special achievements: DC

विशेष उपलब्धि पर महिलाओं को दिए जाएंगे राज्यस्तरीय पुरस्कार : डीसी

Sat, 28 Oct 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
State level awards will be given to women for special achievements: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं से राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है।
डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास कार्यालय रेवाड़ी में 20 नवंबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं। यह पुरस्कार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रदान किए जाएंगे। इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने बताया कि पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स शामिल हैं। दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार तथा आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं। इन श्रेणियां में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी अपना संपूर्ण बायोडाटा साथ लेकर आएं। इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को महिला एवं बाल विकास कार्यालय में आकर कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्ल्यूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed