फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Staging of the birth of Shri Ram and Sitaji in Ramlila

Rewari News: रामलीला में श्रीराम व सीताजी के जन्म का मंचन

Sat, 05 Oct 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 05 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Staging of the birth of Shri Ram and Sitaji in Ramlila
फोटो: 8रेवाड़ी। श्रीघंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला में दशरथ के साथ खड़े श्रीराम, लक्ष्मण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मोती चौक स्थित श्रीघंटेश्वर मंदिर के परिसर में आदर्शन रामलीला के मंच पर वीरवार की रात श्रीराम व सीता मां के जन्म के प्रसंग का मंचन किया गया। दशरथ पुत्र जन्म सुनि काना, मानहु ब्रह्मानंद समाना... पुत्र के जन्म की बात सुनकर दशरथ पुलकित हो उठते हैं। मानों वह ब्रह्मानंद में समा गए हों।
रामलीला का शुभारंभ गौरव शर्मा ने किया। रामलीला के पदाधिकारियों महेश पटवारी, श्यामसुंदर गुप्ता, राजेश पंवार, रमेश वशिष्ठ आदि ने उनका स्वागत किया। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन से हमें शिक्षा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को अपना कर जीवन यापन करना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी एक आदर्श पुत्र, पति, राजा व पिता थे।
विज्ञापन


रामलीला के सचिव याद के सुगन्ध ने बताया कि श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न और माता सीता के जन्म का मंचन किया गया। गुरु विश्वामित्र ने चारों भाइयों का नामकरण किया। वहीं रावण कैलाश पर्वत को उठा कर लंका ले जाने की कोशिश करता है। रावण पर्वत उठाने में असफल होता है। इसके बाद वह शिव तांडव स्तोत्र का जाप करता है। वह कैलाश पर्वत उठाने की गलती की क्षमा मांगता है। शिवजी प्रसन्न होकर उसे चंद्रहास नामक तलवार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed