{"_id":"68a0cac6af4efe8e300d7777","slug":"squadron-leader-manoj-kumar-received-gallantry-award-rewari-news-c-198-1-rew1001-224187-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्क्वॉड्रन लीडर मनोज कुमार को मिला वीरता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्क्वॉड्रन लीडर मनोज कुमार को मिला वीरता पुरस्कार
Sat, 16 Aug 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 12मनोज कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कोसली निवासी भीम सिंह के पुत्र स्क्वॉड्रन लीडर मनोज कुमार को भारतीय वायुसेना में उत्कृष्ट सेवाओं और अद्वितीय पराक्रम के लिए प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मनोज कुमार को यह सम्मान ऑपरेशन सिंदूर और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में उनके साहस, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के लिए प्रदान किया गया। वे भारतीय वायुसेना की गरुड़ कमांडो फोर्स का हिस्सा रह चुके हैं और अब तक किए गए हर सैन्य कोर्स में सर्वोच्च ग्रेड ‘एल्फा’ प्राप्त कर चुके हैं।
मनोज की इस उपलब्धि पर न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा कोसली क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। जिला पार्षद जीवन हितैषी ने कहा कि मनोज कुमार की वीरता और परिश्रम ने कोसली ही नहीं, पूरे हरियाणा और देश का मान बढ़ाया है। हमें उन पर गर्व है।
विज्ञापन
मनोज कुमार के दादा कैप्टन हरि सिंह, गुरु जगपाल यादव, समाजसेवी रवि यादव, अमन सेठ, शक्ति, विशाल कोच, मास्टर अमित यादव और ऋषि भारद्वाज सहित कई लोगों ने उनके सम्मान पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।