{"_id":"6ae4de904de92d6cad0ca1d9","slug":"sports-provide-positive-energy-and-mental-peace-amit-swami-rewari-news-c-198-1-rew1001-248002-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति : अमित स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति : अमित स्वामी
Fri, 30 Oct 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन संबोधित करते अमित स्वामी। स्रोत : एसोसिएशन
- फोटो : 1
रेवाड़ी। खेलों का प्रभाव मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि ये जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करते हैं। ये बातें वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के अंबेसडर एट लार्ज रेवाड़ी निवासी अमित स्वामी ने सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित 2026 यूथ ओलंपिक गेम्स के दौरान शेख अंता डायोप यूनिवर्सिटी और यूनेस्को चेयर स्पोर्ट्स, डेवलपमेंट, पीस एंड ओलंपिक एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में कहीं।
अमित स्वामी ने कहा कि ओलंपिक शिक्षा और उसके मूल्यों को अपनाना जरूरी है। खेल हमें विनम्रता से जीतना और गरिमा के साथ हार स्वीकार करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा समाज का इंजन हैं और खेल उसका ईंधन हैं। युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां बेहतर चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सच्ची खेल भावना जीवन की चुनौतियों और बाधाओं से लड़ने का हौसला देती है। खेल आपसी सौहार्द बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन
मैदान में खिलाड़ी जाति, धर्म, रंग और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर खेलते हैं। खेलों से दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है। कांफ्रेंस में विश्वभर के खेल जगत से जुड़े विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने भाग लिया।