फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sport, kabbaddi, player, rewari

कबड्डी में मोहम्मदपुर की टीम ने मारी बाजी

Mon, 23 Jan 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 23 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
गांव काठूवास में शनिवार को बाबा मंगलदास ओपन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबाल व एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वार्ड 2 के पार्षद अजय पटौदा ने किया। ये जानकारी सरपंच रेखा ने दी। उन्होंने बताया कि क्रिकेट स्पर्धा में 28 टीमें, कबड्डी में 14 और वॉलीबाल में 12 टीमों ने भाग लिया।  उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में पदैयावास की टीम अव्वल रही। वहीं कबड्डी में मोहम्दपुर की टीम ने प्रथम, साल्हावास की टीम ने द्वितीय, पदैयावास की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के एथलेटिक्स में 18 से 21 आयु वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गादला की पूजा ने प्रथम, अंतिम कुमारी ने द्वितीय, गुडियानी की पूजा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड में बुडाना से अमित, भूडला गांव से रोहित, पदैयावास से सचिन ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर कैप्टन अभय सिंह, कैप्टन राजबीर आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed