फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   spo will be recruited in police line

12 जुलाई से पुलिस लाइन में होगी एसपीओ की भर्ती

Sat, 11 Jul 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
spo will be recruited in police line
दिल्ली रोड पर स्थित पुलिस लाइन में 13 जुलाई सोमवार से स्पेशल पुलिस आफिसर (एसपीओ) की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक की जाएगी। यह भर्ती एक वर्ष के अनुबंध पर की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने बताया कि जिला पुलिस में सहायक बल के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल व हरियाणा आर्म्ड पुलिस से वर्ष 2004 में हटाए गए कर्मियों को अनुबंध आधार पर एक वर्ष के लिए विशेष पुलिस अधिकारी के पदों पर चयन होगा। पूर्व सैनिक व अर्धसैनिक बल के जवान भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। एसपीओ पद पर नियुक्ति होने वाले जवानों को 18 हजार रुपये मासिक मानदेय व तीन हजार रुपये वर्दी भत्ता दिया जाएगा। जो साल में केवल एक बार ही दिया जाएगा। हरियाणा आर्म्ड पुलिस व हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल से हटाए गए कर्मियों के लिए आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उन्हें अनुशासनहीनता या मेडिकल के आधार पर न हटाया गया हो। आवेदनकर्ता को 13 जुलाई को चार पासपोर्ट साइज फोटो, डिस्चार्ज बुक तथा मूल दस्तावेजों सहित सुबह 9 बजे पुलिस लाइन रेवाड़ी में रिपोर्ट करनी होगी। दस्तावेज सुबह 9.00 बजे से 11.00 बजे तक ही स्वीकार किये जाएंगे। निर्धारित समय के बाद किसी के कोई दस्तावेज स्वीकार नही किये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed