फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special train operation will start on Holi, passengers will get convenience

Rewari News: होली पर विशेष ट्रेन का संचालन शुरू, यात्रियों को होगी सुविधा

Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Special train operation will start on Holi, passengers will get convenience
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेलवे की ओर से होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। इस ट्रेन का ठहराव रेवाड़ी जंक्शन पर होगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09003 मुम्बई सेंट्रल-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 मार्च से 28 मार्च तक (07 ट्रिप) मुम्बई सेट्रल से मंगलवार व शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे रवाना होकर बुधवार व शनिवार को सुबह 10.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09004 दिल्ली-मुम्बई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08 मार्च से 29 मार्च तक (07 ट्रिप) दिल्ली से बुधवार व शनिवार को 13.05 बजे रवाना होकर वीरवार व रविवार को दोपहर 13.30 बजे मुम्बई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिडवाडा, फालना, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़ ,जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

इस रेलसेवा में 4 सेकेंड एसी, 10 थर्ड एसी, 02 पॉवरकार/गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डब्बे होंगे। गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09 मार्च से 30 मार्च तक (07 ट्रिप) साबरमती से वीरवार व रविवार को शाम 17.20 बजे रवाना होकर शुक्रवार व सोमवार को शाम 17.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 मार्च से 31 मार्च तक (07 ट्रिप) हरिद्वार से शुक्रवार व सोमवार को रात 21.00 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार को रात 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 सेकेंड एसी, 5 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed