{"_id":"688bb3c33c6c0648d3020e53","slug":"special-gram-sabhas-were-organized-in-bisoha-and-karauli-rewari-news-c-198-1-rew1001-223478-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिशोहा और करौली में विशेष ग्राम सभाएं कराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिशोहा और करौली में विशेष ग्राम सभाएं कराईं
विज्ञापन
बिसोहा में आयोजित विशेष ग्राम सभा। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। खंड नाहड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिशोहा और करौली में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर केंद्रित किया गया। इन ग्राम सभाओं की अध्यक्षता ग्राम सरपंच राधेश्याम (बिशोहा) एवं शार्मिला देवी (करौली) ने की।
आयोजन में ग्राम सचिव सतीश और मनोज, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से संबद्ध पंचायती राज एसोसिएट डॉ. बादल राठौर, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों समेत 150 ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। विशेष ग्राम सभा में पंचायती राज एसोसिएट डॉ. बादल राठौर की भूमिका केंद्रीय रही।
डॉ. बादल ने सभा की कार्यसूची तैयार करने, एजेंडा निर्धारण, समुदाय को सक्रिय रूप से भागीदार बनाने और पंचायत निर्णय पोर्टल पर बैठक के दस्तावेजों की डिजिटल अपलोडिंग का कार्य किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्रामीणों को पंचायत की भूमिका, जिम्मेदारियों और शासन के विभिन्न पहलुओं पर सशक्तिकरण आधारित संवाद शैली में मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
इससे स्थानीय प्रतिनिधियों व नागरिकों में नीति प्रक्रिया की समझ और सहभागिता को प्रोत्साहन मिला। सभा के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा अनेक स्थानीय समस्याएं सामने रखी गईं जिनमें प्रमुख रूप से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, नियमित सफाई व्यवस्था, कच्चे रास्तों की मरम्मत, बिजली कनेक्शन में देरी, गैस सिलिंडर वितरण की समस्या, विधवा पेंशन की प्रक्रिया में विलंब, एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितताएं शामिल रहीं।