फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Special buses will run for Geeta Mahotsav

गीता महोत्सव के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Special buses will run for Geeta Mahotsav
कुरुक्षेत्र में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए रेवाड़ी रोडवेज प्रबंधन की तरफ से शुक्रवार से स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज प्रबंधन की तरफ से गीता महोत्सव के लिए दो बसें रिजर्व रखी गई हैं जोकि यात्रियों की संख्या के अनुसार डिपो से रवाना होंगी। 15 दिसंबर तक स्पेशल बसों को चलाया जाएगा। गीता महोत्सव में जाने वाले यात्रियों के लिए 50 फीसदी किराया निर्धारित किया गया है, हालांकि जिन यात्रियों को पहले ही किराये में 50 फीसदी की छूट मिल रही है उन्हें यह सुविधा नहीं दी जाएगी। यह बसें गीता महोत्सव के समापन तक चलेंगी जिसको लेकर परिवहन निदेशालय की तरफ से डिपो महाप्रबंधकों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यह रहेगा बसों के संचालन का समय
गीता महोत्सव के लिए प्रतिदिन दो बसों संचालन किया जाएगा। इनमें एक बस सुबह छह तथा दूसरी बस सुबह आठ बजे डिपो से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। वहीं गीता महोत्सव स्थल से यह बसें शाम चार और पांच बजे वापस डिपो के लिए रवाना होगी। निदेशालय की तरफ से बसों पर किराये में 50 फीसदी छूट और गीता महोत्सव का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पहले दिन वीरवार को यात्री नहीं मिलने के कारण बसों का संचालन नहीं हो पाया। निदेशालय की तरफ से गीता महोत्सव के लिए स्पेशल बसों का संचालन करने के लिए आदेश आ गए हैं। गीता महोत्सव के लिए प्रतिदिन दो बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

हमने बस स्टैंड पर पूछताछ कक्ष सहित अन्य स्थानों पर पोस्टर भी लगवा दिए हैं ताकि लोगों की इसकी जानकारी मिल सके।
- सुरेश राठौड़, संस्थान प्रबंधक रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed