फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SP honored 20 employees who did commendable work by giving them appreciation letters and cash rewards

Rewari News: एसपी ने सराहनीय कार्य करने वाले 20 कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर किया सम्मानित

Mon, 07 Apr 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP honored 20 employees who did commendable work by giving them appreciation letters and cash rewards
रेवाड़ी। पुलिस लाइन में जवानों की परेड का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता द्वारा परेड की सलामी ली गई। सलामी के उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत जवानों ने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगाई। परेड के दौरान डायल 112, पीसीआर,राइडर व अन्य वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय काम करने वाले 20 कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में से राइडर नंबर 8 थाना सदर रेवाड़ी पर तैनात सिपाही होशियार सिंह व एसपीओ संजय को राजस्थान से चोरी की गई बाइक के साथ दो आरोपियों को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा की राइडर नंबर 20 पर तैनात सिपाही सचिन व एसपीओ भगवान सिंह को महेंद्रगढ़ से चोरी की गई बाइक के साथ दो आरोपियों को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, थाना शहर रेवाड़ी की राइडर नंबर 6 पर तैनात सिपाही कदर व होमगार्ड कर्ण सिंह को चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है। थाना माडल टाउन रेवाड़ी की राइडर नंबर 2 पर तैनात सिपाही आजाद व एसपीओ सतीश कुमार को फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है। थाना माडल टाऊन रेवाड़ी की राइडर नंबर 3 पर तैनात सिपाही राहुल व एसपीओ जसबीर को परशुराम कालोनी से चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईआरवी नंबर 565 पर तैनात ईएचसी राजेन्द्र सिंह, सिपाही प्रीतम सिंह व एसपीओ जयराम को फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।
ईआरवी नंबर 576 पर तैनात ईएचसी टेक चंद, सिपाही पवन व एसपीओ अजीत को चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को काबू करने पर प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया है।

साथ ही राइडर व ईआरवी ड्यूटी के दौरान वाहन चेकिंग में सराहनीय काम करने पर ईएसआई कुलदीप, ईएचसी चंद्रभान,सिपाही कदर, सिपाही विजय व सिपाही अमित पाल को प्रशंसा पत्र व नकद इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed