फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Solution camp report being taken from department heads: DC

विभागाध्यक्षों से ली जा रही समाधान शिविर की रिपोर्ट : डीसी

Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Solution camp report being taken from department heads: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने अधिकारियों के साथ जन समस्याएं सुनीं। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निदान किया गया।
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों व समस्याओं के निदान की निगरानी भी की जाती है। विभागाध्यक्षों से समय-समय पर एक्शन रिपोर्ट ली जाती है ताकि यह पता लगता रहे कि किस विभाग ने किस स्तर पर कार्रवाई की है। इस प्रक्रिया में विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का मौके पर समाधान करना है। ये शिविर प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है और इससे नागरिकों को उनकी समस्याओं के निवारण के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। एक ही छत के नीचे समस्याओं का समाधान होने से नागरिकों को राहत मिली है। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में नागरिक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने आवेदन और संबंधित दस्तावेज साथ लाएं ताकि समस्याओं का निपटारा सुगमता से हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत सहित संबंधित विभागों से अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed