Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Society needs to come forward to put an end to social evils.

Rewari News: सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत

Tue, 03 Nov 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Society needs to come forward to put an end to social evils.
सम्मानित करते संवाद सदन विचार लोकमंच के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। संवाद सदन विचार लोक मंच की ओर से शहर में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह में सामाजिक समस्याओं पर मंथन किया गया। इस दौरान डॉ. कौशल किशोर दास महाराज का संदेश पढ़ा गया। पुष्पा शास्त्री, स्वामी समर्पणानंद और आचार्य योगेंद्र ब्रह्मचारी ने समाज में बढ़ती कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। दहेज प्रथा, नशा, विवाह में फजूलखर्ची आदि पर रोक लगाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने विवाह समारोहों में शराब और नशे पर रोक, दहेज प्रथा, हथियारों के प्रदर्शन, प्री-वेडिंग शूट, फजूलखर्ची, अत्यधिक मेहमानों को निमंत्रण देने और मृत्यु भोज जैसी परंपराओं को बंद करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विवाह समारोह सादगी से आयोजित हों तथा आभूषणों और कपड़ों के अनावश्यक लेनदेन से बचा जाए। समाज में समानता और आपसी सम्मान की भावना को बढ़ावा देना समय की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. डॉ. धीरज यादव ने सेवानिवृत्ति की संध्या पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में 499 अंक लेकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रेवाड़ी की छात्रा दीपिका को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। ग्रामीण परिवेश से आने वाली दीपिका दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में अध्ययन कर रही हैं।

कार्यक्रम में अधिवक्ता राम अवतार एकलव्य, प्रो. आरएस यादव, बाबू जगजीत सिंह, श्रीनर पाल सिंह यादव, डॉ. आदित्य वीर सिंह और जितेंद्र सिंह सहित अनेक प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed