फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Social organizations demonstrated on the drinking water crisis in the city

शहर में पेयजल संकट पर सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Jun 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Social organizations demonstrated on the drinking water crisis in the city
पेयजल संकट पर प्रदर्शन करते संगठनों के लोग। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर में 6 जून से गहराए पेयजल संकट को लेकर सामाजिक संगठनों की ओर से हाथों में खाली मटके लेकर जिला सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद सीटीएम रोहित को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिन छोड़कर एक दिन पेयजल सप्लाई 6 जून से की जा रही है। इसका बड़ा कारण जिला को नहरी पानी 24 दिन की बजाय 16 दिन ही मिलना है। नेताओं के दावों के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके चलते ही लोगों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

एसयूसीआई कम्युनिस्ट के जिला सचिव कामरेड राजेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में तो 2-3 दिन तक पानी की सप्लाई नहीं होती और जो होती है वह पर्याप्त नहीं है। शहर की कई कॉलोनियों में भूजल पीने लायक नहीं है। जिससे पानी से कपड़े और बर्तन भी साफ नहीं होते, पीने का तो सवाल ही नहीं उठता। पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता से नागरिकों को वंचित रखना केवल जनविरोधी ही नहीं, बल्कि नागरिक अधिकारों का हनन भी है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान अविलंब नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में रणवीर सिंह, पवन कुमार, सुनील कुमार, रविंद्र सिराधना, अजय सिंह, हरीश कुमार, अमृतलाल, सुमन, सुमन देवी, शमशेर सिंह, विजय बीकानेर, विजय देवलावास व अनीश कुमार आदि नागरिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed