फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   social organisation on strike

सामाजिक संगठनों ने दिया धरना

Mon, 21 Dec 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Mon, 21 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
निर्भया के साथ गैंगरेप और यातना देने वाले तथाकथित नाबालिग अपराधी को मात्र तीन वर्ष की सजा के बाद रिहा किये जाने को लेकर चल रहे मामले में रेवाड़ी में भी कई संगठनों ने रोष जताया।
विज्ञापन


रविवार को वेद प्रचार मंडल, सोसायटी ऑफ सोशल पर्सन्ज, मिशन ऑफ एजुकेशन, पवित्रता प्रतिष्ठान के अध्यक्षों और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने लघु सचिवालय के सामने धरना देकर अपराधी को रिहा न किए जाने की मांग उठाई। धरने की अध्यक्षता शिक्षाविद प्रो. अनिरूद्ध यादव ने की। करीब दो घंटा धरना देने के बाद प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के प्रतिनिधि रेवाड़ी के तहसीलदार नोरंग लाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


वेद प्रचार मंडल रेवाड़ी के प्रवक्ता अनिल आर्य पाल्हावास ने कहा कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मांग की गई है कि राष्ट्र प्रमुख होने के नाते वे ऐसी भूमिका निभाए जिससे संसद और न्यायपालिका दोनों मिलकर देश में एक बेटियों की सुरक्षा व सम्मान का सशक्त रक्षक कानून बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के लचर कानून को पैसे, सत्ता और बाहुबल के प्रभाव से कैसे भी तोड़ा मरोड़ा जा सकता। विशेष तौर पर इस दुर्दांत अपराधी को जिस की भयंकर यंत्रणा के कारण निर्भया की दर्दनाक मौत हुई, उसे समाज में खुला घूमने के लिये नहीं रिहा किया जाए क्योंकि इससे समाज में एक गलत संदेश जाएगा, अपराधियों की हौसला अफजाई होगी।

भारतीय कानून की जो सुधारवादी मंशा है, उसके अनुसार भी जेलर की रिपोर्ट के मुताबिक इस दरिंदे के व्यवहार और मानसिकता में कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं दिखाई देने के कारण उसे रिहा करना खतरे से खाली नहीं। पता नहीं कितनी ही और घिनौनी वारदातों को यह अंजाम दे डाले।


इसके अलावा ज्ञापन में जघन्य बालिगान अपराध करने वालों की अल्पव्यस्कता की आयु 18 से कम करके 16 की नहीं करने पर संसद की निंदा की गई है तथा दोषी के नाबालिग होने के नाम पर निर्भया के साथ अदालती अन्याय हुआ बताया। ठोस कानून बनवाने के लिये राष्ट्रपति से अपना प्रभाव इस्तेमाल करने का पुरजोर आग्रह किया है। इस दौरान कृष्ण महाशय पीथनवास, कमल सिंह आर्य रेवाड़ी, एडवोकेट कैलाश चंद, पवन कुमार, सतबीर सिंह ढिल्लो बनीपुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed