फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   six thousand money three accused

छेड़छाड़ का आरोप लगा बदमाश फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 6 हजार रुपये छीनकर फरार

Sun, 28 Feb 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
six thousand money three accused
शहर के हुडा बाईपास स्थित पोसवाल चौक के समीप बदमाश एक निजी फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से छेड़छाड़ करने के आरोप के बहाने 6 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में आगरा के गीता नगर निवासी आशीष गर्ग ने कहा है कि वह शहर में स्थित उज्जीवन फाइनेंस बैंक में कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। 27 फरवरी की शाम को वह अपनी स्कूटी पर बैंक के कार्य से गांव बोलनी गया था। शाम को वापस लौटते समय पोसवाल चौक के निकट स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया। एक युवक ने आरोप लगाया कि वह उसकी बहन के साथ रास्ते में छेड़छाड़ करके भागा है। आशीष ने इंकार किया तो स्कूटी चला रहे युवक ने पेट्रोल के लिए 200 रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर तीनों बदमाशों ने उसे पीटकर 6 हजार की नकदी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed