फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sirsa defeated Rudh Club Bawal in Kho-Kho.

Rewari News: खो-खो में सिरसा ने रूध क्लब बावल को हराया

Thu, 01 Oct 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sirsa defeated Rudh Club Bawal in Kho-Kho.
प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
बावल। कस्बे के पीएमश्री स्कूल में चल रहे 88वें पांच दिवसीय गांधी जयंती खेल महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। खो-खो स्पर्धा में माजरा ने दिल्ली, फतेहाबाद ने करोथा, हरियाणा जूनियर ने दिल्ली और गढ़ी हरसरू ने अलवर की टीम को हराया। पहले क्वार्टर फाइनल में झज्जर ने माजरा को और हरियाणा जूनियर ने फतेहाबाद को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खो-खो में सिरसा ने रूध क्लब बावल को हराकर खिताज जीता।
विज्ञापन

कोच रतनलाल ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबलों में सिरसा ने सोनीपत को और बावल ने खैरथल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में सिरसा ने रूध क्लब बावल को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में कोई टीम नहीं पहुंचने के कारण कबड्डी प्रेमियों को निराशा हुई।
विज्ञापन

खेल समिति के सदस्य अर्जुन चौकन और लाला चौहान ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में करीब 40 टीमें भाग ले रही हैं। 28 सितंबर से शुरू हुई फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दो अक्तूबर को होगा। विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 61 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो अक्तूबर को कुश्ती दंगल का भी आयोजन होगा, जिसमें 100 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के इनामी मुकाबले होंगे। इसके अलावा लड़के-लड़कियों के लिए जैवलिन थ्रो, खो-खो, दौड़ और बुजुर्ग दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी और फुटबॉल टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पहले पंजीकरण करवाना जरूरी है। गांधी जयंती टूर्नामेंट की शुरुआत डालचंद चतुर्वेदी ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed