फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Satyapal Singh selected for the National Champion of Change Award.

Rewari News: सत्यपाल सिंह नेशनल चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड के लिए चयनित

Thu, 01 Oct 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Satyapal Singh selected for the National Champion of Change Award.
सत्यपाल सिंह
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडौली में कार्यरत विज्ञान अध्यापक एवं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित सत्यपाल सिंह का चयन नेशनल चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड के लिए किया गया है। उन्हें डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के तहत यह सम्मान दिया जाएगा। पुरस्कार दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता एवं अभियान के ब्रांड एंबेसडर आयुष्मान खुराना सहित अन्य फिल्मी हस्तियां मौजूद रहेंगी। देशभर के करीब 2000 शिक्षकों में से 15 शिक्षकों का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है, जिनमें हरियाणा से सत्यपाल सिंह शामिल हैं। उन्हें स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार डेटॉल और रेकिट टीम की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षकों और हीरोज को बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की आदतें विकसित करने के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह को इससे पहले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, प्रोफेसर सीएनआर आउटस्टैंडिंग नेशनल साइंस टीचर अवार्ड और राज्य शिक्षक पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धियों का श्रेय शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन, शिक्षक साथियों, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed