{"_id":"6abe9f27746f0e66780a70d9","slug":"conducted-a-yoga-session-and-explained-the-importance-of-meditation-rewari-news-c-198-1-rew1001-246435-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: योगाभ्यास कराया, ध्यान का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: योगाभ्यास कराया, ध्यान का महत्व बताया
Thu, 01 Oct 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत योग करते। कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत योग सेशन एवं मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें योगाभ्यास कराने के साथ ही ध्यान का महत्व बताया गया।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव की अध्यक्षता और एनएसएस यूनिट एक व दो की प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी और अनिकेत के निर्देशन में हुआ। योगाभ्यास का संचालन सहायक प्रोफेसर भौतिकी महेश कुमार ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम से हुई। इसके बाद वॉलिंटियर्स और स्टाफ सदस्यों ने अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, कपालभाति सहित विभिन्न योगाभ्यास किए और ध्यान मुद्रा का अभ्यास किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति के लिए भी उपयोगी है।
विज्ञापन
प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर कोमल, ज्योति, अनीता, सिद्धांत दुबे, सीनू, सुमन, शिवांगी, सुनीता, संदीप, प्रेम, जगमोहन, महेश सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।