फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sir it was difficult to get out of the jam in the city market

साहब शहर के बाजार में लगने जाम से निकलना हुआ मुश्किल

Sun, 10 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sir it was difficult to get out of the jam in the city market
साहब बाजार में निकला नहीं जा रहा, दिनभर बस जाम ही जाम लगा रहता है। अतिक्रमणकारियों के आगे पूरा सिस्टम ही नतमस्तक नजर आ रहा है। भयंकर जाम के कारण लोग वाहनों पर तो क्या पैदल भी बाजारों में से निकल नहीं पा रहे हैं। बाजार आना एक तरह से सजा बन गया है। शहरवासी प्रशासनिक अधिकारियों से कुछ इसी अंदाज में बाजारों को जाम से मुक्ति दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। जाम के कारण हाल-बेहाल शहर के बाजारों में स्थिति बेहद विकट हो गई है। बाजारों में आपका निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। महज पांच मिनट की दूरी तय करने में आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। दीपावली से पूर्व ही बाजारों में इस तरह के हालात बन गए।
विज्ञापन

त्योहार नजदीक आते ही दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों द्वारा बाजार की सड़कों पर ओर अधिक अतिक्रमण बढ़ा गया है। सड़क की चौड़ाई अब महज तीन से चार फुट रह गई है। कई स्थानों पर तो इससे भी कम। अतिक्रमण की वजह से दिनभर जाम की स्थिति बनना बहुत आम बात हो गई है लेकिन त्योहार को देखते हुए नगर परिषद की ओर से कोई पुख्ता नही किए गए है। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रहीं हैं। नगर परिषद की ओर से मुख्य बाजारों में छोटे डिवाइडर लगाए गए थे। लेकिन सड़कों पर रखे डिवाइर ही लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए है। त्योहार को लेकर अग्रसैन चौक से लेकर मुख्य बाजार होते हुए झज्जर चौक तक कई बार घंटों तक जाम लग जाता है।
विज्ञापन

नप की हाउस मीटिंग में अतिक्रमण के मुद्दे को उठाया गया था लेकिन अब तक अतिक्रमण से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई कदम नही उठाए गए है। बाजार में रेहड़ी संचालकों का कोई निश्चित स्थान न होने के कारण बाजार में जाम की समस्या बन रही है। रेहड़ियों के लिए उचित स्थान के नाम पर जिला प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करता नजर आ रहा है। कोरोना काल के बाद रेहड़ियों की समस्या ओर बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर बाजार का दौरा किया जाएगा। इसके अलावा निर्माण कार्य के चलते व्यापारी वर्ग को कोई नुकसान न हो इसके लिए दिवाली के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। व्यापारियों की मांग के आधार पर यह निर्णय लिया जा रहा है। पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed