फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sins are destroyed by listening to Srimad Bhagwat Katha: Rambabu

श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से नष्ट होते हैं पाप : रामबाबू

Sat, 22 Jun 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sins are destroyed by listening to Srimad Bhagwat Katha: Rambabu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कलश यात्रा के साथ शनिवार को महावीर नगर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। यह कथा 21 से 28 जून तक चलेगी। पहले दिन रामबाबू शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पाप नष्ट हो जाते हैं।

पं. विकास शास्त्री व गोविंद भारद्वाज ने बताया कि पहले दिन महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। आयोजन स्थल से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महावीर नगर के लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कथा शाम 3 बजे से 7 बजे चलेगी। पहले दिन कथा महात्म्य बताते हुए कथावाचक रामबाबू शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण हमें जीवन का मूल मकसद सिखाती है। भागवत कथा वह अमृत है, जिसके पान से भय, भूख, रोग व संताप सब कुछ स्वत: ही नष्ट हो जाता है। व्यक्ति को मन, बुद्धि, चित एकाग्र कर अपने आप को ईश्वर के चरणों में समर्पित करते हुए भागवत कथा को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed