फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Signed message, everyone should vote

Rewari News: हस्ताक्षर कर दिया संदेश, हर कोई करे मतदान

Fri, 04 Oct 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Signed message, everyone should vote
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर स्थित बस स्टैंड परिसर में वीरवार को अमर उजाला की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीसी अनुपमा अंजलि ने हस्ताक्षर करके किया। उन्होंने मौके पर आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। हस्ताक्षर अभियान में 520 लोगों ने हस्ताक्षर किया।
स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड अंबेसडर प्रियंका यादव ने हस्ताक्षर कर अभियान को गति प्रदान की। एडीसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि चुनाव के पर्व पर हम सभी की भागीदारी आवश्यक है। लोकतंत्र में दिया गया एक-एक वोट कीमती होता है। वोट हमारा अधिकार है। ऐसे में लोग बढ़-चढ़कर लोग मतदान करें। लोगों से अपील की कि सभी लोग 5 अक्तूबर को घर से बाहर निकलें। जितना ज्यादा मतदान होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने हस्ताक्षर कर अभियान को मजबूती दी। बुजुर्गों ने भी हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे हमारा परिवार संस्था के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि मतदान के दिन लोग बढ़-चढ़कर वोट करें। उन्होंने कहा कि कई बार चुनाव में देखने को मिला है कि वोट प्रतिशत काफी कम होता है। लोगों से अपील है कि जितना ज्यादा वह वोट करेंगे, उतना ही लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा एक वोट काफी अहमियत रखता है : रमेश

भारत विकास परिषद के संरक्षक रमेश सचदेवा ने बताया कि हमारा एक वोट काफी अहमियत रखता है। वोटिंग के दिन सभी को घरों से बाहर निकल कर लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। वोट हमारा अधिकार है। अगर कोई वोट नहीं करता है तो यह बिल्कुल भी उचित बात नहीं है। लोगों से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा वोट करें।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
डीआईपीआरओ सुरेंद्र, हमारा परिवार संस्था के प्रधान दिनेश कपूर, स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका यादव, राष्ट्रीय सेवा संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश भार्गव, भार्गव सीएसटी काम्प्लेक्स के प्रधान सौरभ भार्गव, भारतीय विकास परिषद के संरक्षक रमेश सचदेवा, हमारा परिवार संस्था की महिला प्रधान शशि जुनेजा, सदस्य सुदर्शन महंदीरत्ता, सतपाल महेंदीरत्ता, अशोक जुनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed