{"_id":"65493278d3667b314c0cae86","slug":"shuttering-plate-stolen-thief-caught-in-cctv-rewari-news-c-198-1-rew1001-6292-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शटरिंग प्लेट चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शटरिंग प्लेट चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर
Tue, 07 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित एक निर्माणाधीन शोरूम के अंदर से चोर लाखों की शटरिंग प्लेट चोरी कर ले गए। पड़ोस की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। चोरों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ठेकेदार प्रवीण ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित बालाजी मार्केट में शो-रूम बनाने का ठेका लिया है। शोरूम के निर्माण के लिए साइट पर शटरिंग लगाई गई है। इसमें काफी सारी लोहे की प्लेट लगी हुई थी। कुछ प्लेट निर्माणाधीन शोरूम के अंदर रखी थी जबकि शोरूम का शटर बंद था। सीसीटीवी की फुटेज में नजर आया कि एक ऑटो से दो महिलाएं और दो पुरुष शटर उखाड़ कर अंदर घुसे और वहां से 37 लोहे की प्लेट चोरी कर ले गए। सुबह जब प्रवीण मिस्त्री और मजदूर के साथ साइट पर पहुंचा तो लोहे की प्लेट गायब मिली। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो चोरी करते दो पुरुष और दो महिलाएं नजर आईं। घटना सोमवार की अलसुबह करीब ढाई बजे की है। ठेकेदार ने मॉडल टाउन थाने में शिकायत दी है।