फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   shop lock 11.60 lacs stolen

पायलट चौक पर एक दुकान से 11.60 लाख रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Jan 2021 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
shop lock 11.60 lacs stolen
मॉडल टाऊन थाना पुलिस ने दुकान में चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहबाजपुर खालसा निवासी विनोद उर्फ दरबारी के रुप में हुई है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार पायलट चौक के समीप रमेश ठेकेदार की सरिया एवं सीमेंट की दुकान में से 17 जून 2019 की रात को चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी का ताला तोड़ करीब 11.60 लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस एक आरोपी को पहले ही काबू कर चुकी थी। सोमवार को दूसरे आरोपी विनोद उर्फ दरबारी निवासी शहबाजपुर खालसा को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed